जौनपुर : जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा की ओर से बुधवार को विशाल बाइक रैली एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों बाइक एवं सैंकड़ो की संख्या में आकर्षक झकियां सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर निकाली गई। भण्डारी स्टेशन पर राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरिश चन्द्र यादवऔर समाजवादी नेता उदयभान मौर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ में नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्य मुख्य रूप उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री राम सकल मौर्य, जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य विवेक मौर्य, प्रेमचन्द्र मौर्य विनय मौर्य, कमलेश रूपचन्द्र कैलाशचन्द्र मौर्य और काफी संख्या में मौर्य समाज के वरिष्ठ व युवा कार्यक्रम में शामिल रहे। कार्यक्रम प्रभारी सम्राट सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदीप मौर्य ने सभी उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।रैली राज कालेज के मैदान से सुतहटटी बाजार, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, सिपाह से होकर पंचहटिया सम्राट अशोक स्तम्भ पर दीप प्रज्वलन कर समापन हुआ।मिडिया प्रभारी के रूप मे पंकज कुमार मौर्य ब्यूरो चीफ द दस्तक 24 उपस्थित रहे
जौनपुर :सम्राट अशोक जयंती पर जिला शाक्य मौर्य कुशवाहा महासभा एवं सम्राट सेना ने निकाली विशाल रैली
