लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में यक्ष एप की सहायता से दिनांक 24.03.2026 दिन मंगलवार को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2026 धारा 303(2)/317 (2) BNS में वांछित अभियुक्त 1.अभिषेक वर्मा पुत्र अनिल कुमार उर्फ छोटे 2.राहुल वर्मा पुत्र गोकरन वर्मा 3.गौतम वर्मा पुत्र बलबन्तराम 4.सुजीत पुत्र लालबहादुर 5.प्रखर वर्मा उर्फ भूरे पुत्र लालाराम वर्मा 6.मोहित पुत्र महेन्द्रपाल सक्सेना सर्वनिवासीगण मोहल्ला बबौरी कस्बा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के कब्जे से 45 अदद चोरी गयी सोलर प्लेट कीमत लगभग 8,00,000 रुपए बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह,उ0नि0 जान मोहम्मद,का0 शिवम राणा,का0 सुधीर कुमार,का0 सुनील कुमार,का0 प्रदीप कुमार,का0 नितिन कुमार,म0का0 प्रियंका थाना मोहम्मदी खीरी रहे।
लखीमपुर खीरी : 45 अदद चोरी के सोलर प्लेट अभियोग में 6 नफर वांछित अभियुक्तगण को मोहम्मदी पुलिस ने किया गिरफ्तार
