सपा से अखिलेश यादव ने बता दी चुनाव लड़ने की शर्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से पूरी तरह कमर कस ली है और वह जमीनी स्तर पर किसी भी कमी को नहीं छोड़ना चाह रही है. इसी क्रम में अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं और अपने पार्टी के नेताओं को साफ संदेश दे दिया है. अखिलेश यादव ने बता दिया है कि वह 2027 के चुनाव में किस नेता को टिकट देंगे.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जितने भी समाजवादी सोच के लोग हैं, सेक्युलर सोच के लोग हैं, लोकतंत्र को मजबूत करने वाले लोग हैं और जो लोग सामाजिक न्याय का संघर्ष करते रहे हैं. जो पीडीए के लिए लड़ेगा और जो जीतने वाला होगा वही टिकट पाएगा और समीकरण के आधार पर ही हम लोग लोगों को मौका देंगे.

वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि आप ऑफर निकालते हैं कि बीजेपी के दो डिप्टी सीएम 100 विधायक लाएं और सीएम बन जाए. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब मुझे जानकारी हो गई है कि उन दोनों डिप्टी सीएम पर एक भी विधायक नहीं है. वहीं उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के 27, 32 और 37 में सरकार बीजेपी की ही बनेगी के दावे पर जवाब देते हुए कहा कि वो अपने कुर्ते का साइज बता रहे हैं. जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं भ्रष्टाचार से उनके सब पेट वेट बढ़ता चला जा रहा है.