भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 रैंकिंग में सुधार किया है और वह बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। मंधाना के अलावा आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा शीर्ष 10 में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना छठा स्थान बरकरार रखा है, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स संयुक्त 11वें स्थान पर बनी हुई हैं।
महिला टी20 रैंकिंग: हरमनप्रीत ने टी20 रैंकिंग में किया सुधार, मंधाना दूसरे स्थान पर कायम
