श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-74/26 धारा-64(1)/352/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम परमानन्दपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-23.03.2026 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत सेमरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया गया तथा इसकी शिकायत अभियुक्त उपरोक्त के परिजनों से करने पर परिजनों द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना मऊआइमा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं-74/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- व0उ0नि0 बालेन्द्र सिंह, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- म0उ0नि0 रश्मि विश्वकर्मा, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 जगजीवन राम, थाना मऊआइमा कमिश्रनेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
