फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए देशी शराब, कम्पोजिट दुकान एवं मॉडल शॉप के अवशेष दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह ई-लॉटरी प्रथम चरण में दिनांक 20 मार्च 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे से 4:30 बजे तक एनआईसी (NIC) फर्रुखाबाद परिसर में सम्पन्न होगी।
जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीनीकरण प्रक्रिया के उपरांत बची हुई दुकानों का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे नियमानुसार भाग लेकर शराब दुकानों का लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। ई-लॉटरी की पूरी प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।
आबकारी विभाग ने सभी संबंधितों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित रहकर प्रक्रिया में भाग लें तथा नियमों का पालन करें।
