फर्रुखाबाद में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब व 220 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया है।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ तहसील कायमगंज क्षेत्र के संदिग्ध ग्राम ममापुर में दबिश दी।

दबिश के दौरान टीम ने मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 220 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि उसका दोबारा उपयोग न हो सके।

इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 2 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment