18 मार्च 2026उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामई उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में, लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित मा0 जन प्रतिनिधिगणों तथा अधिकारयों/कर्मचारियों एवं लाभार्थियों ने देखा तथा सुना। कार्यक्रम के पश्चात जनपद में मा0 जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर जनपद नव निर्माण कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कासगंज 18 मार्च 2026 (सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों एवं लभार्थियों की गरिमामई उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात जनपद में मा0 जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर जनपद में नव निर्माण कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मा0 जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को किट का वितरण तथा कन्या जन्मोत्सव के अंतर्गत 09 लाभार्थियों को बेबी किट प्रदान कर बधाई दी। इस मौके पर मा0 जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करते हुए यह नव वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रतीक बन रहे हैं। उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएँ और सुशासन प्राप्त हो रहा है, जिससे आमजन उनके कार्यों से संतुष्ट हैं। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों/अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुँच रहा है। उन्होनंे कहा कि इस मौके पर मा0 जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह बघेल जिला महामंत्री भाजपा, नरेंद्र पुंडीर,जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के पत्रकार बंधु, विभिन्न विभागों अधिकारी/कर्मचारी तथा लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।——————————————-
कासगंज :उत्तरप्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन
