फर्रुखाबाद: नवाबगंज में पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मेला शुरू, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा

पुठरी शिव मंदिर में चैत्र मास की शिव तेरस के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार तड़के से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ जनसैलाब में बदल गई।

ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, फल और पुष्प अर्पित कर परिवार की सख-समल्दि के लिए प्रार्थना की। इसदौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा।

मेले में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

मंदिर परिसर में एक विशाल मेला भी लगा, जिसमें दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। मेले में बच्चों के लिए झूले और खिलौनों की दुकानें थीं, जबकि महिलाओं के लिए श्रृंगार के सामानों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। खान-पान के स्टालों पर पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया गया।

मंदिर के पुजारी सुरेश भारती ने बताया पुठरी शिव मंदिर पर चैत्र मास में लगने वाला यह मेला दशकों पुराना है। यह धार्मिक आस्था के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों की एकता और संस्कृति का प्रतीक भी माना जाता है। कि मेले में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।

( संवाददाता विकास राठौड़ )

Leave a Comment