फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कमालगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 60/2026 धारा 115(2), 352, 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त रंजीत कुमार उर्फ मोनू पुत्र हरीबक्श निवासी ग्राम बलीपुर थाना कमालगंज (मूल पता हुसैनपुर नौखण्डा, कोतवाली फतेहगढ़) को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक 2 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना कमालगंज में तहरीर दी गई थी कि उसकी पुत्री से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसे फांसी लगाकर जान से मार देने की धमकी दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कमालगंज में रंजीत कुमार उर्फ मोनू सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्त रंजीत कुमार उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था और वह अपनी सफाई अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से संबंधित पाया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार और हेड कांस्टेबल रामकुमार शामिल रहे।
पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
