फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने महिला से लूट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, थाना कायमगंज में मु0अ0सं0 66/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता राम पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम करनपुर घाट थाना अमृतपुर ने बताया कि 13 मार्च 2026 को वह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी ब्राहिमपुर से पहले दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल और पर्स लूट लिया। पर्स में 1150 रुपये नगद और आधार कार्ड की छायाप्रति रखी हुई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी शनी पुत्र विजय कश्यप उर्फ ब्रजबिहारी निवासी दत्तू नगला, कोतवाली कायमगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी कुलदीप पुत्र संजीवन सिंह निवासी मिलकइलाही अल्लैयापुर थाना पटियाली जनपद कासगंज के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास छोले-भटूरे और कचौड़ी का ठेला लगाता है। 13 मार्च को वह अपने साथी कुलदीप के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार युवक और उसके पीछे बैठी महिला को तमंचे के बल पर रोककर महिला के कुंडल और पर्स लूट लिए।

लूट के बाद दोनों आरोपी अलीगंज की ओर भाग रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान कुलदीप कुंडल लेकर खेतों की ओर भाग निकला, जबकि शनी को लोगों ने पकड़ लिया।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से, 1150 रुपये नगद, आधार कार्ड की 2 छायाप्रतियां, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, निरीक्षक सुरजीत सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार

शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी कुलदीप की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment