फर्रुखाबाद में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कड़ा पहरा, डीएम व एसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा के तहत जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की।

इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment