फर्रुखाबाद: अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में माप-तौल की जांच, विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने व्यापारियों को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 जनपद की अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में शनिवार को विधिक माप विज्ञान विभाग की अधिकारी मीनू तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कांटे और बांटों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने कई व्यापारियों के तराजू और बांटों को चेक किया तथा यह सुनिश्चित किया कि माप-तौल सही तरीके से की जा रही है या नहीं। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि अपने कांटे और बांटों पर समय-समय पर विभाग की मोहर अवश्य लगवाएं, ताकि उपभोक्ताओं को सही माप-तौल मिल सके।

मीनू तिवारी ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि बिना सत्यापित कांटे-बांटों का उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है। सभी दुकानदारों को विभाग द्वारा प्रमाणित माप-तौल उपकरणों का ही उपयोग करना चाहिए और उपभोक्ताओं को सही मात्रा में सामान देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि विधिक माप विज्ञान विभाग समय-समय पर बाजारों और मंडियों में निरीक्षण अभियान चलाता है, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके और माप-तौल में पारदर्शिता बनी रहे।

इस दौरान मंडी के व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने कांटे-बांटों की समय पर जांच और सत्यापन कराएं तथा उपभोक्ताओं को सही माप-तौल के साथ सामान उपलब्ध कराएं।

Leave a Comment