फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की सख्ती, कमालगंज क्षेत्र की दुकानों पर औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मार्च 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को कमालगंज थाना क्षेत्र में आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ कमालगंज क्षेत्र की विभिन्न आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से बिक्री का रिकॉर्ड, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।

अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि सभी बिक्री केवल पीओएस मशीन के माध्यम से दर्ज की जाए तथा सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से चालू रखें। साथ ही स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट करने के लिए भी कहा गया।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment