कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा उ0प्र0 उ0नि0 एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सकुशल निर्विघ्न एवं सूचितापूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा ड्यूटी पूर्वाभ्यास के उपरांत परीक्षा ड्यूटी में ड्यूटीरत किए सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/ केंद्र अध्यक्ष/केंद्र प्रभारी पुलिस/कर्मचारियों के साथ डी ब्रीफिंग की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश।
डी ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/पुलिस जवानों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (थ्तपेापदह) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी एक भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) दिग्विजय प्रताप सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह परीक्षा ड्यूटी में तैनात सम्बन्धित अधिकारी पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा उ0प्र0 उ0नि0 एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सकुशल निर्विघ्न एवं सूचितापूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
