फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से होने वाली बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को सभी नियमों का पालन करने और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे। विभाग की टीम द्वारा समय-समय पर दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Comment