फर्रुखाबाद: कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष शुभ दीक्षित समेत कई युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।

कार्यक्रम में फर्रुखाबाद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शुभ दीक्षित, गौरव शर्मा, अविरल मिश्रा, हृदयांश तिवारी, ऋतिक स्वास्थ्य, रामजी दुबे, अंशुमान दीक्षित, राघवेंद्र शुक्ला, अनमोल मिश्रा और शिवेंद्र चौहान सहित कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ काम करने की बात कही।

जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ कार्य करने वाली पार्टी है, जो प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारत मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। पार्टी में शामिल हुए युवा कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे और आने वाले चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री सुनील रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, पूर्व सभासद डब्बू अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, तोषित प्रीत सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, अभिषेक बाथम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment