फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के अलीगंज स्थित मौरश्री शाक्य मैरिज होम में रचित कुमार और रागिनी का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में रचित कुमार पुत्र श्री गिरीशचन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम दौलतपुर, पोस्ट नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद तथा रागिनी पुत्री श्री राकेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम खैरपुरा, पोस्ट कैला, जिला एटा ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार में बंधकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
विवाह संस्कार को बौद्ध परंपरा के अनुसार धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया। विवाह की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्होंने नवविवाहित दंपत्ति को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
इस अवसर पर दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपत्ति को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का माहौल हर्षोल्लास से भरा रहा और उपस्थित लोगों ने बौद्ध रीति से सम्पन्न इस विवाह को सामाजिक समरसता और नई सोच का प्रतीक है।
