फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 58/2026 में नामजद अभियुक्ता रजनी पत्नी जसवंत सिंह और सविता पत्नी अरविन्द, निवासी ग्राम अलादादपुर, को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

घटना का विवरण

वादी आदेश कुमार पुत्र सरवन सिंह निवासी अलादादपुर ने 4 मार्च 2026 को कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि नामजद अभियुक्तों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और सरिया से लैस होकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हमले में वादी के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान वादी के पिता की मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्ताओं रजनी और सविता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वे अपना बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में देंगी।

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्ताओं के पास से घटना में प्रयुक्त दो डंडे (आलाकत्ल) बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, निरीक्षक सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश वर्मा, महिला उपनिरीक्षक सुधा पाल, हेड कांस्टेबल रत्नेश, कांस्टेबल आर्य चौधरी, महिला कांस्टेबल मेघा और महिला कांस्टेबल भारती शामिल रहीं।

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment