फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर कच्ची शराब व 400 किलो लहन बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में दिनांक 28 फरवरी 2026 को तहसील कायमगंज क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर में दबिश दी गई।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध मद्य निष्कर्षण की सूचना पर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 60 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 400 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।

बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment