फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में होम्योपैथिक वामा वेलनेस कैम्प आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित अस्पताल परिसर में होम्योपैथिक वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कैम्प में पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं मानसिक तनाव से दूर रहने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। पुलिस परिवारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि पुलिस बल एवं उनके परिवारजन स्वस्थ एवं सशक्त रह सकें।

Leave a Comment