फर्रूखाबाद में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस ने जारी की पहचान हेतु सूचना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 जनपद में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.02.2026 को कायमगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित आम के बाग में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव को शिनाख्त हेतु सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा किसी महिला के पिछले कुछ दिनों से लापता होने की सूचना हो, तो तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना प्रदान करें।

संपर्क सूत्र:

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़: 9454400267

अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़: 9454401044

क्षेत्राधिकारी कायमगंज: 9454401450

प्रभारी निरीक्षक कायमगंज: 9454403325

एसओजी प्रभारी: 9410634181

मीडिया सेल फतेहगढ़: 7839856742

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment