जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों टाइड एवं अनटाइड फंड से किये जाने कार्यों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में मटौंध में घर घर पेयजल व्यवस्था कराये जाने हेतु कार्य किये जाने तथा हाईमास्क लाइट एवं एमआरएफ सेन्टर हेतु सड़क निर्माण कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कान्हा गौशाला में जनरेटर की व्यवस्था भी कराये जाने पर सहमति व्यक्त की। नगर पंचायत बिसण्डा में जल भराव वाले स्थलों पर सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण किये जाने एवं गर्मी के मौसम में पेयजल की उपलब्धता हेतु वाटर कूलर लगाये जाने की स्वीकृति दी। उन्होंने तालाब के किनारे फेन्सिंग कराये जाने तथा एमआरएफ सेन्टर हेतु टीनसेड लगाये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने नरैनी नगर पंचायत में आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण कार्य, नाली निर्माण कार्य तथा पार्क बनाये जाने हेतु सहमति प्रदान की। इसी के साथ नगर पंचायत नरैनी में जाम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सब्जी एवं फल विक्रेताओं हेतु वेण्डिंग जोन बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की रोड पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने बांदा नगर पालिका में सीसी रोड का निर्माण कार्य, सभी घरों हेतु पानी एवं साफ-सफाई हेतु समुचित व्यवस्था किये जाने तथा वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये।
बांदा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों टाइड एवं अनटाइड फंड से किये जाने कार्यों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई
