फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का जनपद आगमन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं संग की बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 आज दिन बृहस्पतिवार को जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के जनपद आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने उनका स्वागत किया।

फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में प्रभारी मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अलग कक्ष में बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की समस्याओं का समाधान ही सरकार और पार्टी की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांगी रस्तोगी, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment