UP में जनगणना: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कर दी बड़ी मांग

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता और उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जनगणना और जाति जनगणना को लेकर एक पत्र लिखा है. भारतीय महानिबंधक एवं जनगणना के आयुक्त को लिखी गई चिट्ठी में आजाद ने ओबीसी वर्ग और धर्म का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी है.

सांसद ने लिखा कि सादर निवेदन है कि मैं, एक जनप्रतिनिधि के रूप में, वर्ष 2027 में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय जनगणना के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को अब तक जनगणना में पृथक रूप से वर्गीकृत नहीं किया गया है तथा जाति गणना की पद्धति अभी तक घोषित नहीं हुई है. ध्यातव्य है कि इस संबंध में मैंने दिनांक 11 फरवरी 2026 को लोक सभा में भी अपनी बात रखी थी.

उन्होंने लिखा कि पूर्व जनगणनाओं में जनजातियों का आंकड़ा केवल अनुसूचित जनजाति (ST) सूची तक सीमित रहा है. यदि ST सूची से बाहर की सभी जनजातियों को भी वर्गीकृत एवं दर्ज किया जाए, तो 10 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाले विमुक्त जनजाति समुदायों के साथ लंबे समय से दशकों से चली अन्याय की स्थिति को दूर करने की दिशा में ठोस पहल संभव हो सकेगी.

Leave a Comment