कासगंज : मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।

कासगंज: आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में विकासखण्ड परिसर कासगंज में कुल 35 जोड़ों का सामूहिक विवाह, हनुमान मन्दिर मैदान निकट विकासखण्ड अमांपुर में 62 जोड़ो का सामूहिक विवाह माननीय जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। विकासखण्ड कासगंज के 14 सोरों के 15 अमांपुर के 09 सहावर के 08 पटियाली के 02 गंजडुण्डवारा के 11 सिढ़पुरा के 11 नगरीय निकाय कासगंज के 04 एवं बिलराम के 02 जोड़ें सम्मिलित हुये। इस प्रकार कुल 97 जोड़ों का सामूहिक विवाह माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत मा० विधायक सदर कासगंज, श्री हरिओम वर्मा मा० विधायक अमांपुर, श्री नीरज शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती रेनू गौड़ सदस्य महिला आयोग, श्रीमती मीना माहेश्वरी चेयरमैन न०पा०प० कासगंज, वीरेन्द्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शुंशान्त सांवरे, श्री महेन्द्रपाल सिंह खण्ड विकास अधिकारी कासगंज, खण्ड विकास अधिकारी अमांपुर श्री विकल कुमार जिला परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण कासगंज ने नव विवाहित जोड़ों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदकों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल https://www.cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Comment