निर्माण कार्यों में तेजी लाकर शीघ्रता से पूरे करें कार्य -जिलाधिकारी
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुसार सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबन्धक/अधिशासी अभियन्ताओं को अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी नेे कहा कि यदि धनराशि की आवश्यकता है तो आवश्यकता के अनुसार धनराशि हेतु प्रशासकीय विभाग के मुख्यालय से उचित माध्यम से पत्राचार कर धनराशि आवंटन कराने के प्रयास करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश नहीं की जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा बिन्दुवार समीक्षा में लोक निर्माण विभाग.प्रा0ख0 के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि जिन 05 कार्यों की लक्षित तिथि व्यतीत हो चुकी उनकी लक्षित तिथि संशोधित कराते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक इसी वित्तीय वर्ष में समाप्त करें। जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं परन्तु कतिपय कारणवश अहस्तगत हैं उन कार्यों में प्रशासकीय विभाग से समन्वय कर कार्यदायी संस्थायें हस्तगत कराने हेतु समुचित प्रयास करें। समस्त प्रशासकीय अधिकारी शासन द्वारा अपने अपने विभाग की निर्माण परियोजनाओं को समय समय पर स्वयं निरीक्षण कर कमियों को इंगित कर सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को अवगत करायें।
कार्यदायी संस्था जल निगम-ग्रामीण को निर्देश दिये गये कि कार्य को गुणवत्ता को पूर्ण करें, जहॉ पाइप लाइन बिछायी गयी है उन मार्गों/सड़कों को रिस्टोर करना सुनिश्चित करें।
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी एवं निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे

