फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026: कायमगंज रोड, कुइयांबूट बाईपास पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) की वार्षिक उत्सव की तैयारी बैठक आज सायं 5:00 बजे जिला सचिव संजय शाक्य के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की रूपरेखा और मुख्य आकर्षण
बैठक में तय किया गया कि वार्षिक उत्सव का आयोजन सादगी, गरिमा और सामाजिक मूल्यों के अनुरूप होगा। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध बन्दना और भगवान बुद्ध के चरणों मे पुष्प अर्पित कर की जाएगी। तत्पश्चात अतिथियों को मंचासीन कराया जाएगा।
अगला सोपान
सांकृतिक कार्यक्रम/गायन श्री भागीरथ बौद्ध, बौद्ध कथा बाचक द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
सम्मान समारोह की विशेष रूपरेखा
समिति द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों एवं हाल ही में सेवानिवृत्ति हुए लोगो को सम्मानित किया जाएगा—हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान।
विभिन्न नौकरियों में चयनित एवं प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को गौतम बुद्ध का चित्र, सम्मान पत्र एवं पंचशील पट्टिका प्रदान की जाएगी। ग्राम पंचायत अध्यक्षों को पंचशील, पट्टिका, मनोनयन पत्र, पेन व डायरी देकर सम्मानित किया जाएगा।
अगला सोपान
विद्वान वक्ताओं को अपना वक्तब्य प्रस्तुत करने हेतु एक निश्चित समय दिया जाएगा। प्रत्येक बक्ता के बाद बच्चों के सांकृतिक कार्यक्रम बीच बीच प्रस्तुत होते रहेंगे।
स्मारिका में प्रकाशित होंगे स्मृतिशेष समाजसेवियों के जीवन परिचय
समिति की स्मारिका में पूर्व एवं वर्तमान समाजसेवियों के जीवन परिचय प्रकाशित किए जाएंगे, जिनमें दयाराम शाक्य, लाल बहादुर शाक्य, रामचंद्र कुशवाहा, बनवारी लाल शाक्य,प्रो शैतान सिंह शाक्य, श्रीमती सरिता शाक्य, श्री कृष्ण ज्ञानार्थी, चेतराम शाक्य ‘चंदन जी’ शिवशरन शाक्य, पाती राम बौद्ध, सुरेश पाल सिंह शाक्य मतापुर, रंगी लाल शाक्य कुइयां बूट, सेठ पुरषोत्तम दास शाक्य, अनोखेलाल शाक्य सिद्धार्थ बस बाले, द्वारिका प्रसाद शाक्य मई, मलिखान सिंह शाक्य (चौरसिया मझोला), मुन्शी लाल कम्पिल ,मुन्शी लाल अजमतपुर, खेमकरन शाक्य कम्पिल, सेवक सिंह कुशवाहा गंगापार, सूबेदार शाक्य भाकियू, छेदालाल शाक्य हाजी नगला, लाला फूल चन्द्र शाक्य बीबीगंज, रामबरन सिंह शाक्य बीबीगंज, हीरा लाल शाक्य अध्यापक मेमरान आदि सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों का जीवन परिचय प्रकाशित किया जाएगा।
संगठन के उद्देश्य और सदस्यता अभियान
बैठक में संस्था के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला गया, जिनमें—
मेधावियों एवं समाजसेवियों का सम्मान, गरीब बच्चों के लिए ट्यूशन सहायता, नौकरी में चयनित युवाओं का प्रोत्साहन, सामाजिक जागरूकता और संगठन की मजबूती, कम्बल वितरण, पुष्तकालय खोलना, बृद्धा आश्रम खोलना, दैवीय आपदा या दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित की मदद करना, जिले के सभी बुद्ध बिहारों का विकसित करने का प्रयास करना, पूर्व एवं वर्तमान समाजसेवियों का इतिहास लिखना व सुरक्षित रखना, सभी निर्वाचनों में समाज के उम्मीदवारों को जिताने का प्रयास करना, प्रति बर्ष वार्षिक उत्सव /सामाजिक सम्मेलन आयोजित करना आदि।
वार्षिक उत्सव को सफल बनाने हेतु सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पदाधिकारी को लक्ष्य आवंटित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार 50 वार्षिक सदस्य, या 10 पंचवर्षीय सदस्य, अथवा 5 आजीवन सदस्य बनाने का दायित्व सौंपा गया है। सभी पदाधिकारियों से शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने का आग्रह किया गया।
सामाजिक मर्यादा का संकल्प
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंच से दिए जाने वाले सभी वक्तव्य केवल सामाजिक विषयों तक सीमित रहेंगे। किसी भी जाति, व्यक्ति, राजनीतिक दल या धर्म विशेष के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी नहीं की जाएगी।
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव सुधीर कुशवाहा, संतोष शाक्य, अंकित शाक्य एडवोकेट, दीपक शाक्य नगर अध्यक्ष, शिवकुमार शाक्य (अध्यापक), हेमंत शाक्य कुरबहादुर शाक्य ,जागेश्वर दयाल शाक्य, डॉ धर्मवीर सिंह नगर मीडिया प्रभारी, अनुज शाक्य अध्यापक आदि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के बंधुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाएं और आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में सहयोग करें।
