फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं मा० सांसद मुकेश राजपूत की उपस्थिति में तहसील सदर का “सम्पूर्ण समाधान दिवस” ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 38, पुलिस विभाग की 10, विद्युत विभाग की 5, विकास विभाग की 4 तथा अन्य विभागों की 11 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।
