गोला गोकर्णनाथ – सिकंदराबाद रोड ग्राम अलियापुर उदासीन आश्रम हनुमान मंदिर निकट गोला गोकर्णनाथ खीरी में चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री रुद्र महायज्ञ कथा प्रवचन एवं संत समागम व कन्या भोज सहित विशाल भंडारा का हर्षोल्लास के साथ शनिवार को भव्य समापन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में साधु संतों सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासीयों ने प्रसाद ग्रहण कर व श्री राम कथा सुनकर पुण्य कमाया। मंदिर के पुजारी प्रमोद सिंह ने बताया एक सप्ताह से चल रहे विश्व कल्याण हेतु श्री रुद्र महायज्ञ कन्या भोज और विशाल भंडारा सहित आज कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। जिसमें श्री राम कथा – कथा व्यास सोनू त्रिवेदी जोधपुर के मुखारबिंद द्वारा सभी भक्तजनों ने कथा सुनकर पुण्य कमाया साथ ही समापन अवसर पर दूरदराज से आए हुए सभी अतिथियों का मंदिर के पुजारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर साधु संतों का तिलक वंदन व अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जोधपुर से पधारे कथा व्यास सोनू त्रिवेदी ने भक्ति, सत्कर्म और यज्ञ के महत्व पर जोर दिया और कहा कि हवन-यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि आत्मिक बल भी मिलता है। कथा श्रवण से पाप पुण्य में बदलते हैं और जीव को भक्ति व ज्ञान की प्राप्ति होती है।
लखीमपुर खीरी : विशाल भंडारा के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
