लखीमपुर खीरी : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक 21.02.2026 दिन शनिवार को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 032/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5(J)(ii)/6(1) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त करन सिंह पुत्र दाताराम निवासी ग्राम आंवला थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 अशोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी अजान थाना हैदराबाद जनपद खीरी.हे0का0 राजू वर्मा थाना हैदराबाद जनपद खीरी,का0 धर्मेन्द्र वर्मा थाना हैदराबाद जनपद खीरी रहे।

Leave a Comment