फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 जनपद में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी समारोह में नगीना पुत्री श्री आमोद शाक्य निवासी ग्राम ज्योनी, पोस्ट रसीदपुरमई एवं गौरव पुत्र श्री अशोक शाक्य निवासी ग्राम रठौरा, पोस्ट ताजपुर, जनपद फर्रुखाबाद का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया।
समारोह में बौद्ध परंपराओं के अनुसार त्रिशरण एवं पंचशील ग्रहण कराते हुए वैवाहिक विधि सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा वर-वधू को वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं देते हुए विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बौद्ध रीति से विवाह समानता, आपसी सम्मान और करुणा के सिद्धांतों पर आधारित होता है, जो दाम्पत्य जीवन को मजबूत आधार प्रदान करता है।
विवाह समारोह सादगी, अनुशासन और सामाजिक समरसता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित परिजनों एवं शुभचिंतकों ने नवदम्पति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
यह आयोजन सामाजिक जागरूकता एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का भी संदेश देता है, जिसमें आडंबरों से दूर रहकर सरल और सार्थक वैवाहिक परंपरा को अपनाया गया।
