फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 फरवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं सुविधाओं का गहनता से परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में मिशन शक्ति केंद्र, थाना परिसर की बैरक, पुलिस मेस, थाना कार्यालय एवं हवालात का सम्यक रूप से निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने अभिलेखों का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा रिकॉर्ड संधारण में शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैरकों की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं बंदियों की निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार के बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने कहा कि थाना स्तर पर अनुशासन, पारदर्शिता और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश भी दिए।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
