गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज) भारतीय किसान यूनियन अमन संधू के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए गए, जिनमें मुख्य रूप से
गोला नवीन मंडी समिति की महरताला से लोहिया पुल तक जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित करने की मांग,बढ़ती महंगाई को देखते हुए गेहूं की MSP पर ₹200 प्रति कुंटल बोनस की मांग,बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड द्वारा गन्ना किसानों का लंबित भुगतान तत्काल कराने की मांग,जनपद गाजियाबाद के ग्राम मीरपुर में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग,गाय के दूध का उचित मूल्य निर्धारित करने तथा नकली दूध पनीर एवं खोया बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग,नकली खाद कीटनाशक एवं रासायनिक दवाओं की बिक्री पर रोक और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग मुख्य रूप से शामिल है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन की रणनीति अपनाएगा।
ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू,राकेश कुमार वर्मा (जिला उपाध्यक्ष),रामकुमार वर्मा (विधानसभा अध्यक्ष पलिया),उत्तम यादव (जिला उपाध्यक्ष युवा),यशपाल सिंह भदौरिया,राजकिशोर, पूरनलाल सहित कई किसान मौजूद रहे।
