10 करोड़ की फिल्म बनी सुपरहिट, मेकर्स को दिया 260% रिटर्न

थलाइवर थम्बी थलाइमायल पॉलिटिकल कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म को नितीश सहदेव ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने कई बेंचमार्क सेट किए. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

ऑरमैक्स मीडिया के मुताबिक इस फिल्म का बजट 10 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 38.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने इंडिया में नेट 30.11 करोड़ की कमाई की. वहीं इंडिया में ग्रॉस 35.46 करोड़ का कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 3.2 करोड़ की कमाई की.


Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म ने 2.9 करोड़, तीसरे दिन 5.3 करोड़, चौथे दिन 5.15 करोड़, पांचवें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे दिन फिल्म ने 1.25 करोड़, सातवें दिन 1.05 करोड़, आठवें दिन 95 लाख की कमाई की. फिल्म लगातार कमाई कर रही है. 15 जनवरी को रिलीज हुई इस फल्म ने 34वें दिन लाख कमाए हैं.

बता दें कि फिल्म ने 28 दिनों में ही 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. इसी के साथ फिल्म लीड एक्टर जीवा की कोविड के बाद की ये अचीवमेंट हासिल करने वाली पहली फिल्म है. इससे पहले 83 के पास ये अचीवमेंट थी. उस फिल्म में जीवा सपोर्टिंग रोल में थे. कोविड के बाद रिलीज हुई उनकी सभी फिल्मों ने 15 करोड़ से कम नेट कमाई की. 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मेकर्स को 200 परसेंट से ज्यागा का रिटर्न मिला है. फिल्म सुपरहिट साबित हुई है.