कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जनपद कासगंज में बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन, शन्तिपूर्ण और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें, उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये है और परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाही अमल में लायी जायेगी और तत्काल उस केन्द्र को ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा।
परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मार्च 2026 तक प्रथम पाली प्रातः 08.30 बजे से 11.45 बजे एवं द्वितीय पाली 02.00 बजे से 05.15 बजे तक सम्पन्न होगीं जनपद में कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या 64 है हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या-21717 एवं इण्टरमीडिए में पंजीकृत संख्या-18645 कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या-40362 है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षायें सी०सी०टी०वी० कैमरे एवं वायस रिकार्डर युक्त कक्षा-कक्षों में सम्पन्न करायी जायेगी। परीक्षा को नकलविहीन, शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी हेतु 03 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 01 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 01 बाह्य केन्द्रव्यवस्थापक तैनात किये गये हैं। जनपद के कुल 64 परीक्षा केन्द्रों में 03 अतिसंवेदनशील एवं 14 संवेदनशील श्रेणी में हैं। परीक्षा उपरान्त उत्तरपुस्तिकाओं को संकलित करने हेतु मुख्य संकलन केन्द्र बी०ए०वी० इं०का० कासगंज एवं उप संकलन केन्द्र एस०बी०आर० इं०का० पटियाली बनाये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु 7 सदल दल बनाये गये हैं। रात्रिकालीन पर्यवेक्षण हेतु 03 जोनल मजिस्ट्रेट, 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु 01 रात्रिकालीन पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है। परीक्षा केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग हेतु जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम राजकीय बालिका इं०का० कासगंज में स्थापित किया गया है। परीक्षा केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम, मण्डलीय स्तरीय कन्ट्रोल रूम, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ कन्ट्रोल रूम एवं प्रदेश स्तरीय कन्ट्रोल रूम लखनऊ के द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों की 24ग7 सतत् निगरानी की जायेगी। परीक्षा नकलविहीन, शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस बल की अभिरक्षा में प्रश्नपत्रों को परीक्षा पर दिनांक 16 फरवरी 2026 को पहुंचाया गया है।
कासगंज : जिला अधिकारी प्रणय सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी…
