फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक आज सुबह 11:00 बजे आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल), ठंडी सड़क, कायमगंज रोड पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों पर मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक का संचालन जिला सचिव सुधीर कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने की। मंचासीन अतिथियों में नंदराम शाक्य, प्रेमचंद शाक्य, अनंगपाल कुशवाहा, राजवीर शाक्य, अवनीश शाक्य, बेचेलाल बेचैन, शिवकुमार शाक्य, भूपेंद्र सिंह तथा ओम प्रकाश शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंच से दिए जाने वाले सभी वक्तव्य सामाजिक विषयों तक ही सीमित रहेंगे तथा किसी भी जाति, व्यक्ति, पार्टी या धर्म विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर मनोनयन, आगामी आयोजनों के सफल संचालन हेतु जिम्मेदारियों का वितरण तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में संतोष शाक्य, चंद्रशेखर शाक्य, मदनपाल कुशवाहा, रामरहीश कुशवाहा, रिशु शाक्य आदि सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने सुझाव देकर संस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें, ताकि आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन को प्रभावी और सफल बनाया जा सके।
