फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपत्ति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में  शनिवार को बौद्ध परंपरा के अनुसार एक सादगीपूर्ण एवं सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर लखनबाबू पुत्र श्री शिवधनी शाक्य, ग्राम व पोस्ट झसी तथा ज्योती पुत्री श्री राजबहादुर शाक्य, ग्राम व पोस्ट उखरा का दाम्पत्य सूत्र बन्धन बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ विधिवत सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में उपस्थित परिजनों एवं समाज के लोगों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

विवाह संस्कार सम्पन्न कराने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवविवाहित दंपत्ति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा बौद्ध धम्म के सिद्धांतों—समता, सदाचार और पारिवारिक जिम्मेदारी—पर चलने का संदेश दिया गया।

समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने बौद्ध रीति से सम्पन्न इस विवाह को सामाजिक एकता और सादगीपूर्ण परंपरा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।