फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में दिनांक 13 फरवरी को रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार अहेरिया पुत्र सतीश निवासी नगला अहीर, थाना हाथरस, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में मु0अ0सं0 41/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
01 देशी तमंचा, 01 जिंदा कारतूस (315 बोर)
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
