लखीमपुर खीरी : बाबूराम बाल उद्यान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई फेयरवेल पार्टी

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में भूतनाथ कॉलोनी स्थित श्री बाबूराम बाल उद्यान में आयोजित फेयरवेल पार्टी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी अरविंद पाण्डेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने की। मुख्य अतिथि अरविंद पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है तथा भविष्य की चुनौतियों का निडर होकर सामना करना चाहिए। प्रत्येक चुनौती व्यक्ति को और अधिक मजबूत बनाती है। आपकी मेहनत और लक्ष्य ही आपको सफलता की ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा छात्र-छात्राओं पर माता-पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का मान सम्मान निर्भर है और छात्र छात्राएं देश का भविष्य है उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने छात्र छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित किया और परीक्षा से संबंधित जानकारी दी विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या नीलम तिवारी ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कनिष्ठ कक्षा के छात्र छात्राओं ने वरिष्ठ छात्र छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आए हुए समस्त अतिथियों का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार,शिक्षिका अंजली अवस्थी, शिल्पी अवस्थी, सभ्या तिवारी, अनामिका पांडे,परी शर्मा सहित छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।