गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) महाशिवरात्रि से पहले गुरुवार को कमिश्नर लखनऊ श्री विजय विश्वास पंत एवं पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ श्री किरण एस ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल,पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ गोला कारिडोर निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, पार्किंग,नीलकंठ मैदान सहित गोला कस्बे के प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर निरीक्षण कर जनपद के सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भारी भीड़ के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, गर्भगृह में कैमरे, पूरा कॉरिडोर ड्रोन कैमरे की निगरानी, मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल सहित मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोलने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही की गयी तैयारियों पर सन्तोष व्यक्त करते हुये शेष तैयारियों को शिवरात्रि से पूर्व पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। महाशिवरात्रि पर्व पर पौराणिक शिव मंदिर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस प्रबंध की समीक्षा एवं नीलकंठ मैदान में वालेंटियर्स, आपदा मित्रों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में परिचर्चा करते हुए मंदिर प्रबंधन के साथ भी बैठक की गयी साथ ही सम्पूर्ण व्यवस्था के सम्बन्ध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय, मुख्य चिकित्साधिकारी संतोष गुप्ता, उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह सहित जनपद के सभी जिम्मेदार अधिकारीगण मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : कमिश्नर आईजी ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पौराणिक शिव मंदिर का किया निरीक्षण
