फर्रुखाबाद: ग्राम पंचायत याकूतगंज का डीएम ने किया निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर दिए निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विकासखंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत याकूतगंज का निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत कार्यालय का जायजा लिया और वहां संचालित योजनाओं के कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री तथा एसआईआर की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान आयोजित जन चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।