फर्रुखाबाद:नवनिर्मित थाना कादरीगेट भवन निर्माण हेतु भूमि-पूजन सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा नवनिर्मित थाना कादरीगेट के भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमि-पूजन किया गया।

भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थाएं और बेहतर होंगी तथा आम जनता को पुलिस सेवाएं अधिक सुगमता और प्रभावशीलता के साथ उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नए थाना भवन के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।