फर्रुखाबाद: बच्चों की सुरक्षा को लेकर SJPU व AHT की मासिक प्रशिक्षण/समीक्षा बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नोडल अधिकारी (SJPU एवं AHT) पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) तथा मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) की मासिक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान बच्चों से संबंधित विशेष रेस्क्यू अभियान चलाए जाने, भिक्षावृत्ति, बालश्रम, मानव तस्करी तथा अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंद बच्चों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि बालश्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित किया जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबंधित कानूनों और प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।