पीलीभीत:पीलीभीत के काशीराम बारात घर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें सबसे पहले संगोष्ठी में आए सभी ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाए। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा तथा पूर्व पी सी यू अध्यक्ष सुरेश गंगवार रहे। इस संगोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री राकेश अनावा तथा सुरेश गंगवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से संबंधित अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, आयुष मिश्रा,संजीव कुमार मौर्य,गौरव पटेल, सतपाल वर्मा सहित अनेकों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीलीभीत:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन।
