पीलीभीत: तहसीलदार के आश्वासन पर भाकियू (भानु)का धरना समाप्त।

पीलीभीत/बीसलपुर: पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के प्रांगण में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन “भानु” के कार्यकर्ता धरना पर बैठे।धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने अवैध निर्माण,योजना में पारदर्शिता कराने सहित कई मांगे रखी थी। तथा प्रमाण पत्रो में भ्रष्टाचार तथा फसलों के नुकसान का मुद्दा भी उठाया।
‌। अगले दिन बुधवार को तहसीलदार ने धरना पर बैठे भाकियू भानु कार्यकर्ताओं से वार्ता की।तहसीलदार ने धरना पर बैठे भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के प्रति गहनता ली जाएगी। तथा धरने को समाप्त करने की बात रखी।उन्होंने अपनी मांगों का तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया तथा धरने को समाप्त किया।
इस धरने में भाकियू “भानु”के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी , भाकियू के वरिष्ठ किसान नेता संचित दीक्षित, तहसील अध्यक्ष महेन्द्र गंगवार ,राजकुमार मौर्य, शेखर दीक्षित,मनोज अवस्थी सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।