फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 05 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां लगभग 200 रिक्त पदों के सापेक्ष 68 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें कुल 55 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, गुजरात में 11 एफटीसी जॉब एवं 12 अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी, एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी इंडिया प्रा. लि., हरियाणा में 02 जॉब ट्रेनी, एसकेएच मेटल लिमिटेड, गुरुग्राम में 10 जॉब ट्रेनी, कृष्णा मारुति लिमिटेड, गुरुग्राम में 09 जॉब ट्रेनी तथा माइक्रोमैक्स लिमिटेड में 08 अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी एवं 03 जॉब ट्रेनी के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मेले के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
