फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस बल के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में चल रही गश्त व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।
एसपी आरती सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए आमजन से संवाद बनाए रखने तथा नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई।
