फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 फरवरी 2026 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों की भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, रसोईघर तथा सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा बैरकों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी तथा सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी ताकि जेल परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और स्वच्छता बनी रहे।
