फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 फरवरी 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 22 मार्च 2026 को भव्य वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन शाक्य के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य के निर्देशानुसार सम्मेलन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया जा सके।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों तथा समाजहित में निरंतर सक्रिय रहकर योगदान देने वाले सदस्यों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले और सामाजिक एकता को मजबूती मिले।
कार्यक्रम के आयोजन में होने वाले व्यय की व्यवस्था के लिए संस्था द्वारा चयनित पदाधिकारियों को सहयोग जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति ने समाज के सभी सदस्यों, शुभचिंतकों और सहयोगियों से अपील की है कि वे सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अपना सक्रिय सहयोग दें तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन शाक्य, महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव हिमलेश शाक्य (अध्यापिका), नगर मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर शाक्य, अखिलेश शाक्य ग्राम पंचायत अध्यक्ष मसेनी, केपी सिंह शाक्य, श्रीराम शाक्य पूर्व टीटीई रेलवे, योगेश शाक्य, अमित शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
